Hindi News / General News / प्रधानमंत्री मोदी के स्लाइडिंग कार्यक्रम से सेवा सप्ताह का शुभारम्भ

प्रधानमंत्री मोदी के स्लाइडिंग कार्यक्रम से सेवा सप्ताह का शुभारम्भ

भाजपा जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा ने बताया

झुंझुनूं, देशभर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। जानकारी देते हुए भाजपा जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा ने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा सप्ताह के शुभारंभ पर मोदी के जीवन व प्रधानमंत्री बनने के बाद केंद्र सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की स्लाइडिंग दिखाई गई। जिला अध्यक्ष पवन मवंडिया के निर्देशन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मान नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन दर्शन तथा उनके द्वारा देश हित में किए गए विकास कार्यों एवं संघर्ष पूर्ण जीवन की झलकियां स्लाइडिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने देखी व उनसे प्रेरणा लेते हुए देश सेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम के संयोजक संजय मोरवाल ने बताया कि सेवा सप्ताह के अंतर्गत रक्तदान शिविर, मरीजों को फल वितरण, विकलांगों को ट्राई साइकिल व वृद्धों को पावर के चश्मे वितरण, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान सहित अनेको कार्यक्रम प्रत्येक मण्डल स्तर पर किये जाएंगे। इस मौके पर जिला महामंत्री सरजीत चौधरी, कार्यक्रम के संयोजक संजय मोरवाल , जिला उपाध्यक्ष रामनिरंजन पुरोहित , पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरुणा सिहाग, नगर महामंत्री दलीप सैनी, उपाध्यक्ष नवल स्वामी , महेंद्र सोनी, रामनिवास सैनी ,जाकिर चौहान , सहित जिले के व नगर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur