Hindi News / General News / औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन 12 अगस्त को

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन 12 अगस्त को

उद्योग महाप्रबंधक नानूराम गहनोलिया ने बताया

चूरू, पंचायत समिति क्षेत्र तारानगर के युवाओं, उद्यमियों, बेरोजगारों को विभागीय योजनाओं – मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृृजन योजना, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, हस्त शिल्प परिचय पत्र एवं आयात एवं निर्यात कोड के बारे में एवं रीको विभाग की योजनाओ की जानकारी देने हेतु 12 अगस्त को सवेरे 11 बजे पंचायत समिति, तारानगर में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया जाएगा। उद्योग महाप्रबंधक नानूराम गहनोलिया ने बताया कि उद्योग, सेवा क्षेत्र अथवा व्यवसाय के क्षेत्र में कार्य करने के इच्छुक व्यक्ति अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर विभाग की योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur