Hindi News / General News / इंजी. ढूकिया की नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी

इंजी. ढूकिया की नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी

इंजी. ढूकिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

मण्डावा, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ0 सतीश पूनिया की स्वीकृति अनुसार भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावडिया ने जिप सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौपे जाने पर मण्डावा क्षैत्र के अनेक भाजपाईयों ने खुशी जाहीर की हेै। कार्यकर्ताओ ने कहा कि इंजी. ढूकिया की नियुक्ति के जरिए पार्टी में साधारण कार्यकर्ता को महत्व दिए जाने आगामी प्रस्तावित पंचायत राज चुनाव व निकाय चुनाव में संगठन की ताकत का प्रदर्शन अच्छा होगा तथा पार्टी संगठन और मजबूत होगा। नियुक्ति पर पार्षद सपना शर्मा, पूर्व जिला मंत्री संदीप शर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष विजेन्द्र सैनी, पालिकाध्यक्ष राधेश्याम धाभाई, पूर्व चेयरमैन राधेश्याम सैनी, भाजपा मीडिया प्रवक्ता एवं भामाशाह गोपाल केडिया, पालिका उपाध्यक्ष छोटेलाल सैनी, पार्षद मो0 इब्राहिम रंगरेज, अब्दुल रहमान मौम, हनिफ महणसरिया, पार्षद नबाव खत्री, पार्षद कैलाश पिपलवा, पूनम जोशी, व्यापार मण्डल अध्यक्ष रामस्वरूप चौपदार, मण्डल अध्यक्ष मोहन लाल, पार्षद बनवारीलाल मरोठिया, शारदा धुंधरवाल, सरीता सैनी सहित अनेक भाजपाईयों ने खुशी जाहीर करते हुए इंजी. ढूकिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur