Hindi News / General News / इंकलाबी नौजवान सभा की जिला कमेटी का गठन

इंकलाबी नौजवान सभा की जिला कमेटी का गठन

गुढा मोङ झुंझनूं पर

झुंझनूं, आज गुढा मोङ झुंझनूं पर इंकलाबी नौजवान सभा की जिला कमेटी के गठन के लिए नौजवानों की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से इंकलाबी नौजवान सभा की सात सदस्यीय झुंझनूं जिला संयोजन समिति का गठन हुआ । इंकलाबी नौजवान सभा का जिला संयोजक कामरेड रविन्द्र पायल को चुना गया । सह संयोजक कामरेड शीशराम गोठवाल को चुना गया । जिला संयोजन समिति में कामरेड समीर अहमद, विजेन्द्र सिंह, वासुदेव शर्मा, अमित सोमरा व इमरान कुरैशी को सदस्य चुना गया । इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले के केंद्रीय कमेटी सदस्य कामरेड फूलचंद ढेवा ने कहा कि मौजूदा दौर में युवाओं के कंधों पर संविधान व लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने का कार्यभार है । आज संवैधानिक संस्थाओं व लोकतांत्रिक अधिकारों पर सबसे बङा हमला हो रहा है। । कारपोरेट हित को तरजीह दी जा रही है जिसके कारण रोजगार के अवसर खत्म हो रहे हैं युवाओं के भविष्य को अंधकार से निकालने के लिए व देश को फासीवादी ताकतों से बचाने के लिए इंकलाबी नौजवान सभा को आगे आना होगा । बैठक को भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य कामरेड रसीद अहमद, इंकलाबी नौजवान सभा के जिला संयोजक कामरेड रविन्द्र पायल व सह संयोजक कामरेड शीशराम गोठवाल ने भी संबोधित किया । बैठक में तय किया कि जिले में तीन माह में इंकलाबी नौजवान सभा के एक हजार सदस्य बनाये जायेंगे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur