Hindi News / General News / इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना में प्रगति लाने के निर्देश

इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना में प्रगति लाने के निर्देश

जिला कलक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने

झुंझुनूं, जिला कलक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने नगर परिषद आयुक्त एवं नगर पालिकाओं के ईओ को निर्देश दिए हैं कि वे बैंकर्स के आपसी सहयोग से सकारात्मक सोच के साथ काम करते हुए पात्र लाभार्थी को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करवाएें। वे मंगलवार को कलेक्टे्रट सभागार में इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने बैंकर्स से कहा कि वे तकनीकी समस्याओं के लिए अपने उच्च स्तर से निस्तारित करवाएं और अगर आवेदन में कोई कमी हो तो उसकी पूर्ति अवश्य रूप से करवाएं, ताकि जरूरतमंद व्यक्ति को अपनी आजीविका के लिए स्वरोजगार स्थापित करने में सरकार द्वारा मदद दी जा सकें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे फरवरी माह के अंत तक इसमें प्रगति लाना सुनिश्चित करें। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश प्रसाद गौड़ सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बैंकर्स उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur