Hindi News / General News / इस्लामपुर में दीपावली स्नेह मिलन व उत्कृष्ट सेवा सम्मान समारोह आयोजित

इस्लामपुर में दीपावली स्नेह मिलन व उत्कृष्ट सेवा सम्मान समारोह आयोजित

नर नारायण सेवा समिति के तत्वावधान में कस्बे के जांगिड़ भवन में आज दीपावली स्नेह मिलन व उत्कृष्ट सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि भामाशाह विनोद जांगिड़ पुत्र स्व. भूमलराम जांगिड़, विशिष्ट अतिथि व्यवसायी विनोद जांगिड़ पुत्र स्व. रामेश्वर जांगिड़ तथा अध्यक्षता बाबूलाल टेलर ने की। समारोह में पुलिस कॉन्स्टेबल सुनील गर्वा को वीरता पुरस्कार से तथा समाज में उत्कृष्ट सेवा हेतु सुरेश बामील को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समिति के सभी सदस्यो द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। कोषाध्यक्ष अजय खेतान ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया तथा सचिव सुशील जांगिड़ ने समिति की भावी योजनाओं के बारे में बताया। तथा समस्त अतिथियों का आभार प्रकट किया। संचालन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने किया। फोटो

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur