Hindi News / General News / इस्लामपुर में हनुमान जन्मोत्सव पर 50 खाद्य सामग्री किट वितरित

इस्लामपुर में हनुमान जन्मोत्सव पर 50 खाद्य सामग्री किट वितरित

नर नारायण सेवा समिति के तत्वावधान में

झुंझुनू, जिले के इस्लामपुर कस्बे में नर नारायण सेवा समिति के तत्वावधान में हनुमान जन्मोत्सव के पर्व पर राम गोपाल पुरोहित, सज्जन खेतान, सीताराम जांगिड़, प्रमोद खेतान की उपस्थिति में जरूरतमंद लोगों को 50 खाद्य सामग्री के किट वितरित किए गए। नर नारायण सेवा समिति के अध्यक्ष सीपी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रामनवमी के पर्व पर भी जरूरतमंद लोगों को 150 खाद्य सामग्री के किट वितरित किए गए थे। इस प्रकार अब तक कुल समिति के द्वारा 200 खाद्य सामग्री के किट वितरित किए जा चुके हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur