बैठक में उपस्थित ग्रामीण कस्बे के मुख्य बाजार स्थित परसरामका गेस्ट हाउस में गुरुवार को होली के त्यौहार को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा बैठक आयोजित की गई। बैठक में झुंझुन ग्रामीण सीओ नील कमल व बगड़ थानाधिकारी इंद्रप्रकाश यादव ने शिरकत की। प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में पुलिस अधिकारियो ने ग्रामीणों से रूबरू होकर कस्बे में शांतिपूर्वक होली का त्यौहार मनाने की अपील की। बैठक में ग्रामीणों द्वारा पुलिस प्रशासन को गांव की विभिन्न समस्याओ से अवगत करवाया गया जिसमे बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे, अतिक्रमण, अवैध लोडिंग सहित अनेक मुद्दों पर पुलिस प्रशासन व ग्रामीणों की चर्चा हुई। ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि कस्बे में होली का त्योहार बड़े ही सादगी और शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न करवाया जाएगा। बैठक के दौरान पिछले दिनों हुए बाबूलाल मेघवाल हत्याकांड का खुलासा करने की भी लोगों ने अपील की जिस पर झुंझुनू ग्रामीण सीओ व बगड़ थाना अधिकारी ने जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की बात कही। इस अवसर पर सरपंच आसाराम, मदन मीणा, गोकुल लाटा, नौशाद बैग, शरीफ बैग, अजीज मलिक, सादिक भाटी, विनोद कुमार, रघुवीर प्रसाद, प्रमोद कुमार, दीनदयाल गर्वा, फैज मोहम्मद, फिरोज तवर, बाबू अली, कन्हैया, राकेश, संजय, मनीष, पुरुषोत्तम सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे ।
Hindi News / General News / इस्लामपुर में होली के त्यौहार को लेकर पुलिस प्रशासन ने ली बैठक
इस्लामपुर में होली के त्यौहार को लेकर पुलिस प्रशासन ने ली बैठक


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


