Hindi News / General News / इस्लामपुर में नर नारायण सेवा समिति द्वारा जरूरतमंद को सहायता

इस्लामपुर में नर नारायण सेवा समिति द्वारा जरूरतमंद को सहायता

कस्बे की नर नारायण सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को जरूरतमंद बिमला देवी पत्नी स्वर्गीय बाबूलाल गर्वा की दो बेटियों की शादी में सहायता राशि एवं उपहार सामग्री भेट की गई। समिति के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि योगेश कटवालिया, प्रमोद खेतान व इन्द्राज कुमावत के नेतृत्व में ग्यारह हजार रुपये व श्री हनुमान मण्डल की तरफ से पांच सौ रुपये, पांच साडियां, बर्तन व एक गिफ्ट पैक की सहायता जरूरतमंद को बेटी की शादी के अवसर पर उपलब्ध करवाई। इस अवसर पर समिति के सुशील जांगिड़, अजय खेतान, गोकुल लाटा,अशोक शर्मा,राजेंद्र गोयन, कैलाश गर्वा इत्यादि उपस्थित थे। गौरतलब है कि राजकीय बालिका विद्यालय के प्रधानचार्य बाबूलाल शर्मा की पहल पर अब मदद के लिए सामाजिक संगठन भी आगे आ रहे है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur