कस्बे के नर नारायण सेवा समिति इस्लामपुर के तत्वावधान में मुख्य बाजार स्थित परसरामका गेस्ट हाउस में जरुरतमंदो को रजाई वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के सदस्यों एवं संरक्षकों द्वारा मकर संक्रांति के धार्मिक पर्व से पहले आज सोमवार को दोपहर दो बजे बाजार स्थित परसरामका अतिथि भवन मे 87 जरुरतमंदो को एक रजाई, एक किलो चीनी व दो सौ ग्राम चाय पत्ती का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मालीराम बामिल ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में ओम प्रकाश केडिया, विशिष्ट अतिथि सीताराम जांगिड़, अति विशिष्ट अतिथि सज्जन खेतान ने शिरकत की । रजाई वितरण कार्यक्रम में गांव के भामाशाहों ने भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया। जिसमे शिवप्रसाद केडिया जन कल्याणट्रस्ट, श्रवण कुमार पुत्र नोरंगलाल हरनारायणका, अरविन्द -अनिल कुमार सोमानी, किशन गोपाल खेतान, गोविंद सौंथलिया, विजय कुमार शर्मा एवं गुप्तदान के रूप में भी अपना सहयोग दिया। कार्यक्रम के आय-व्यय का ब्यौरा कोषाध्यक्ष अजय खेतान ने प्रस्तुत किया एवं आये हुए सभी अतिथियों का सुशील जांगिड़ ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सी पी शर्मा ने किया। कार्यक्रम में समिति के सभी सदस्यों का सक्रिय योगदान रहा एवं गांव के गणमान्य नागरिकों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्शायी।
Hindi News / General News / इस्लामपुर में रजाई वितरण कार्यक्रम आयोजित
इस्लामपुर में रजाई वितरण कार्यक्रम आयोजित



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।