जयपुर के राजभवन में सोमवार को कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल ने शपथ ग्रहण की। हालांकि झुंझुनू जिले से किसी भी विधायक को मंत्री नहीं बनाने पर लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। वहीं सुकून की बात यह रही कि जिले के इस्लामपुर कस्बे की बेटी ममता भूपेश को राज्य मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया है। गौरतलब है कि ममता भूपेश कस्बे के निवासी रहे स्वर्गीय अमीचंद भूपेश की पुत्री हैं। इन्होंने जयपुर से महारानी कॉलेज में एमए किया है इनकी ससुराल सिकराय के भंडारी गांव में है। वर्तमान में ममता भूपेश राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की महासचिव भी है साथ ही सिकराय दौसा से विधायक चुनी गई है। पूर्व में 2008 से 2013 तक कांग्रेस सरकार में संसदीय सचिव के पद को सुशोभित भी कर चुकी हैं। इनके पति डॉ घनश्याम बैरवा चिकित्सा विभाग के ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर कार्यरत हैं। उनके परिवार के लोगो में पिछले 3 दिनों से ही उत्साह का माहौल था जब से ममता भूपेश का नाम मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए मीडिया में आ रहा था। आज सोमवार को जैसे ही ममता भूपेश ने जयपुर में मंत्री पद की शपथ ली उसेके साथ ही इस्लामपुर कस्बे में आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया। चिंचडोली रोड स्थित उनके पुराने आवास पर लोगों ने एकत्रित होकर आतिशबाजी और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर कस्बे के गणमान्य लोगो के साथ सैकड़ो स्त्री पुरुषो ने उनके पुराने निवास के आगे इकट्ठे होकर खुशी का इजहार किया। वही परिवार के लोगो का एक दल विनोद डीलर के नेतृत्व में जयपुर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ है।
Hindi News / General News / इस्लामपुर की बेटी के राज्य मंत्रिमंडल में शामिल होने पर खुशी का माहौल
इस्लामपुर की बेटी के राज्य मंत्रिमंडल में शामिल होने पर खुशी का माहौल



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।