Hindi News / General News / हरियाणा में अब भ्रष्टाचार से जुड़ी जानकारी पाना हुआ आसान! ACB ने पहली बार शुरू किया एआई आधारित व्हाट्स ऐप चैटबॉट “सतर्क”, जानें इसके फायदे

हरियाणा में अब भ्रष्टाचार से जुड़ी जानकारी पाना हुआ आसान! ACB ने पहली बार शुरू किया एआई आधारित व्हाट्स ऐप चैटबॉट “सतर्क”, जानें इसके फायदे

Haryana ACB App : हरियाणा राज्य सतर्कता एवं निरोधक ब्यूरो ने जनता को भ्रष्टाचार से सम्बंधित आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराने के लिए एआई आधारित व्हाट्स ऐप चैटबॉट “सतर्क” लांच किया है। यह सेवा नागरिकों को ब्यूरो की कार्य प्रणाली एवं प्रकिर्याओं से जुड़ी जानकारी का सरल व सुरक्षित माध्यम प्रदान करती है।

किसी भी व्यक्ति द्वारा निर्धारित क्यू आर कोड स्कैन करके अथवा वेबसाइट पर जाकर इस चैटबॉट तक पंहुचा जा सकता है। “सतर्क” चैटबॉट नागरिकों को स्टेप बाये स्टेप – मार्गदर्शन देगा और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएगा।

विशेष रूप से यह एआई आधारित व्हाट्स ऐप चैटबॉट “सतर्क” द्विभाषी (हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में) उपलब्ध है और पूरी तरह से उपयोगकर्ता अनुकूल (User friendly) है। जिससे नागरिक आसानी से इसे चला सकेगे।

मिलेगी ये जानकारी

“सतर्क” में नागरिकों को निम्न जानकारियां प्राप्त होगी

सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की भूमिका और कार्यशाली

शिकायत प्रक्रिया से जुडी सामान्य जानकारी और दिशानिर्देश

भ्रष्टाचार रोकथाम से सम्बंधित जागरूकता सामग्री

ब्यूरो के संपर्क विवरण और हेल्पलाइन जानकारी

यह पहल हरियाणा सरकार की पारदर्शिता, जवाबदेही और भ्रष्टाचार के प्रति शुन्य सहिष्णुता की निति को दर्शाती है। ब्यूरो ने नागरिकों से अपील की है कि वे ‘सतर्क’ सेवा का अधिकतम उपयोग करें और पारदर्शिता एवं उत्तरदायी प्रशासन स्थापित करने में सहयोग दें।