Hindi News / General News / इत्तेहादुल मुस्लिमीन सोसायटी की बैठक आयोजित

इत्तेहादुल मुस्लिमीन सोसायटी की बैठक आयोजित

मो. जुबैर कुरैशी की अध्यक्षता में

झुंझुनूं, इत्तेहादुल मुस्लिमीन सोसायटी के कार्यालय में आज रविवार को संस्था अध्यक्ष मो. जुबैर कुरैशी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। 31 दिसंबर को संस्था की ओर से सर्व समाज प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कैरियर गाइडेंस 2019 के प्रोग्राम को लेकर आखिरी रूप रेखा तैयार की गई। जिसमें सभी पदाधिकारियों ने अपनी अलग-अलग जिम्मेदारियों की पूर्ण रूप रेखा तैयार कर के संस्था के अध्यक्ष जुबैर कुरैशी को जानकारी दी। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि नज़ीफा जाहिद बिसरू राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय गंगा जमुनी तहरीक होगी व पूजा, भारती छाबड़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष शराबबंदी आंदोलन, भारत कार्यक्रम की अध्यक्षता करेगी। वहीं नवनिर्वाचित नगर परिषद सभापति नगमा बानो विशिष्ट अतिथि होगी। बैठक में अनेक लोग मौजुद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur