Hindi News / General News / जादूगर सम्राट ने अंधे सफर के साथ की शो की शुरुआत

जादूगर सम्राट ने अंधे सफर के साथ की शो की शुरुआत

आंखों पर पट्टी बांधकर बाइक यात्रा

फतेहपुर, [बाबूलाल सैनी] जादूगर सम्राट ने आज कस्बे में अंधे सफर के साथ शो की शुरुआत की। जिसमें जादूगर सम्राट द्वारा आंखों पर पट्टी बांधकर बाइक यात्रा की गई। जो कि पोद्दार भवन से होते हुए सिटी सेंटर मुख्य बाजार से सब्जी मंडी से लक्ष्मीनाथ मंदिर से चूरु स्टैंड होते हुए बस स्टैंड होते हुए वापिस पौदार भवन तक पहुंची।इस अवसर पर जादूगर सम्राट ने बताया कि बाइक यात्रा से इस शो का आगाज किया गया है वही शो की बात की जाए तो आज शाम को 6:30 बजे होगा। इसमें जादूगर सम्राट ने बताया कि 1स्टील का भाला लड़की के पेट के आर पार दो दर्शकों में से एक लड़की को बुलाकर, 5 फुट ऊंचा हवा में उड़ाना, जादूगर के जिस्म के दो टुकड़े करना और लड़की के 3 टुकड़े करना, खाली हाथ तो से लाखों रुपए की बारिश करना इसी प्रकार के हैरतअंगेज कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur