Hindi News / General News / जागरूकता के लिए निकाली तिरंगा यात्रा

जागरूकता के लिए निकाली तिरंगा यात्रा

शहीदों को नमन कर तिरंगा यात्रा का समापन

झुंझुनू, आज सुबह गांधी चौक से लेकर शहीद स्मारक तक स्वतंत्रता दिवस जागरूकता संदेश देने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में आगे आगे सजी-धजी घोड़ीया यहां चल रही थी। वही तिरंगा यात्रा में शामिल युवकों के हाथों में तिरंगे लिए डीजे पर बज रहे राष्ट्रभक्ति के गीतों के साथ गुलाल व पुष्प वर्षा करके स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाई जा रही थी। डॉ. अनिल खीचड़ के नेतृत्व में युवाओं का जोश देखने लायक था, तिरंगा यात्रा झुंझुनू शहर के गांधी चौक से शाहों का कुआं, जर्नल जेपी जानू स्कूल, रोड नंबर 1 होते हुए केंद्रीय बस स्टैंड से गुजर कर नगर परिषद के रास्ते शहीद स्मारक तक पहुंची। शहीद स्मारक पर पहुंचकर देश को आजादी दिलाने वाले शहीदों को नमन कर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur