आगामी 9 जनवरी को जयपुर के विद्याधर नगर में आयोजित होने वाली किसान रैली में सीकर की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिये रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री वर्तमान विधायक राजेंद्र पारीक के सीकर निवास पर एक मींटिग आयोजित की गई। मींटिग में विधायक पारीक ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुये कहा कि किसान रैली को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सम्बोधित करेंगे। इस रैली में प्रदेश के हर अंचल से कांग्रेसजन भाग लेंगे। रैली में सीकर की भागीदारी व अधिकाधिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति भी आवश्यक है। जिसके लिये गांव ढाणी व शहरी क्षेत्र से कार्यकर्ता शामिल होकर रैली को सफल बनावे। अति उत्साहित कार्यकर्ताओं ने पारीक से कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ कार्यकर्ताओं को लेकर बसों से जयपुर पहुंच कर रैली को सफल करेंगे। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से प्रधान, पंच, सरपंच व पार्षदों ने भी कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर रैली की तैयारी में जुटने के लिये आश्वस्त किया।
Hindi News / General News / जयपुर में आयोजित होने वाली किसान रैली को लेकर सीकर में बैठक
जयपुर में आयोजित होने वाली किसान रैली को लेकर सीकर में बैठक



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।