Hindi News / General News / जल मंदिर, टीन शेड व पार्क का किया विधिवत उदघाटन

जल मंदिर, टीन शेड व पार्क का किया विधिवत उदघाटन

महाराजा अग्रसेन शिक्षा एवं जन कल्याण ट्रस्ट के आर्थिक सौजन्य से निर्मित

झुंझुनू, महाराजा अग्रसेन शिक्षा एवं जन कल्याण ट्रस्ट के आर्थिक सौजन्य से कलेक्ट्रेट के सामने अटल सेवा केंद्र में एक सुंदर जल मंदिर, टीन शेड व पार्क का निर्माण करवाया गया। जिसका विधिवत उदघाटन आज शाम 4:30 बजे पूर्व राज्यपाल एवं मुख्य न्यायाधीश राजस्थान जस्टिस एन एल टीबङेवाल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, उपायुक्त राज्य कल वृत्त उमेश जालान, ट्रस्ट के ट्रस्टी एसएस मोदी स्कूल के शशिकांत मोदी सहित अन्य अतिथियों के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष ताराचंद गुप्ता, सचिव श्रवण केजरीवाल, सह सचिव डॉ डीएन तुलस्यान, कार्यक्रम संयोजक सीए मनीष अग्रवाल, अग्रवाल समाज समिति अध्यक्ष कैलाश चंद्र सिंघानिया, सचिव रघुनाथ पोद्दार , एसएमएल कॉलेज एलुमनी सचिव सीए पवन केडिया, कोषाध्यक्ष सीए शिवकुमार टीबड़ा, केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर घनश्याम गोयल सहित विभिन्न संस्थाओं के गणमान्य अधिकारी एवं सदस्य सहित अटल सेवा केंद्र के स्टाफ कर्मचारी उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur