Hindi News / General News / जंक्शन पर लगी बेंच पर बैठे व्यक्ति की मौत

जंक्शन पर लगी बेंच पर बैठे व्यक्ति की मौत

मृतक है रेलवे का कर्मचारी

रतनगढ़,[सुभाष प्रजापत] शादी समारोह में शामिल होकर लौटकर घर जा रहे एक व्यक्ति की रतनगढ़ रेलवे स्टेशन पर मौत हो गई। घटना के समय मृतक जंक्शन के प्लेटफार्म पर लगी बेंच पर बैठा था कि अचानक तबियत बिगड़ी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक वार्ड संख्या 13 रेलवे कॉलोनी का 57 वर्षीय लालचंद वाल्मीकि है, जो रेलवे का सफाई कर्मचारी भी था। प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लालचंद की पुत्री की आज शादी की सालगिरह थी, जिसे परिजनों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया और उसके बाद पड़िहारा चला गया, जहां पर उसके साले के लड़के की शादी में शामिल हुआ। शादी समारोह में शामिल होकर लालचंद वापिस रतनगढ़ आ गया। घर जाने के लिए वह जंक्शन से जा रहा था कि अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। लोगों ने उसे बेंच पर बैठाया, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिस पर वे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। घटना का अभी तक किसी भी प्रकार का मामला दर्ज नहीं हुआ है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur