Hindi News / General News / जन्मदिवस पर पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

जन्मदिवस पर पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

बरसिंहपुरा ग्राम पंचायत में

जाजोद (अरविन्द कुमार) खंडेला पंचायत समिति के बरसिंहपुरा ग्राम में बुधसिंह की ढाणी के नरेंद्र सिंह राजपुत ने अपने जन्मदिन के अवसर पर बरसिंहपुरा ग्राम पंचायत, स्कूल, बुधसिंह की ढाणी,हॉस्पिटल, गर्ल्स कॉलेज, सहित अनेक स्थानों पर पेड़ लगाकर देखरेख की जिम्मेदारी ली। बरसिंहपुरा सरपंच सांवरमल जांगिड़ ने बताया कि नरेंद्र सिंह गहलोत ने अपने जन्मदिन पर फिजूलखर्ची ना करते हुए सार्वजनिक जगहों पर पेड़ लगाकर समाज को अच्छा संदेश दिया। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी आशा यादव, रीछपाल निठारवाल, गोकुल चंद मीणा , वार्ड पंच गोविंद सिंह गहलोत, जिले सिंह शेषमा, सीताराम होद, दौलत सिंह, लोकेश सिंह, गिरधारी, राजकुमार काजला सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur