अभिनंदन समारोह के दौरान विधायक श्रवण कुमार सूरजगढ़ [कृष्ण कुमार गाँधी ] जनता हमारी मालिक है जनता के साथ अन्याय सहन नही किया जाएगा हमेेशा जनता के हक की लड़ाई लड़ता रहुंगा यह बात रविवार को बेरला गांव में नागरिक अभिनंदन समारोह के दौरान विधायक श्रवण कुमार ने कही। समारोह की अध्यक्षता बुहाना कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष महावीर प्रसाद सैनी थे विशिष्ट अतिथि बुहाना पूर्व प्रधान एवं पीसीसी सदस्य हरिकृष्ण यादव, सूरजगढ़ पूर्व प्रधान शेरसिंह नेहरा, समाजसेवी मानसिंह सहारण, ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार राठी, वाईस चेयरमैन राजकुमार गोदारा थे। ग्रामीणों ने विधायक का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के चोकीदार नही चोर है। आज जनता त्रस्त है उन्होनें विकास के नाम पर वोट मांगकर जनता के साथ धोखा किया है। समारोह के दौरान हरियाणा के प्रसिद्ध गायक कलाकार सुरेश गोला एंड पार्टी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके बलौदा सरपंच नरेश कुमार, महराणा सरपंच जगदीश मेघवाल, महावीर सैनी, गजानंद कटारिया,पूर्व सरपंच पारस मेचु, पंस सदस्य मोतीलाल यादव, चांदराम, शीशराम हलवाई सहित सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
Hindi News / General News / जनता मालिक है, उसके हक की लड़ाई लड़ता रहुंगा- श्रवण कुमार
जनता मालिक है, उसके हक की लड़ाई लड़ता रहुंगा- श्रवण कुमार



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।