Hindi News / General News / जरूरतमंद परिवारों को भामाशाह के सहयोग द्वारा राशन सामग्री वितरित

जरूरतमंद परिवारों को भामाशाह के सहयोग द्वारा राशन सामग्री वितरित

मूंडरू के इच्छा पूर्ण शिवालय मंदिर की कमेटी द्वारा

श्रीमाधोपुर, [महेंद्र खडोलिया ] निकटवर्ती ग्राम मूंडरू के इच्छा पूर्ण शिवालय मंदिर कड़ला काटीबा कमेटी मे लोक डाउन के चलते कमेटी के सहयोग से मनसा मुश्किल ग्रुप अरनिया द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार कुड़ला का टीबा परिक्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों को भामाशाह सरदारमल जाजिम दूध डेयरी कुड़ला का टीबा अरनिया द्वारा खाद्य सामग्री के पैकेट संस्कृत विद्यालय प्रांगण में वितरित किए गए। वहीं शेष रहे जरूरतमंदों को डोर टू डोर घर-घर जाकर कमेटी द्वारा राशन सामग्री वितरित की गई । वही शिवालय मंदिर के पास पक्षियों के वास्ते दाना पानी की व्यवस्था की गई व पास के पेड़ के नीचे अनाज के छींके लगाए। वही लोक डाउन के चलते शिक्षक राज्यपाल से सम्मानित राम दयाल सैनी पूर्व प्रधान अध्यापक ने विद्यालय में पक्षियों के लिए परिंडा चुगा दाना की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि किस लोक डाउन में के चलते पक्षियों को भी भूखा में रखा जाए इसलिए मंदिर प्रांगण में प्रधानाध्यापक राम दयाल सैनी व भामाशाह के द्वारा पक्षियों के लिए परिंदा वस्तु का दाना की व्यवस्था की गई इस अवसर पर मदनलाल। तेजपाल यादव ,तुलाराम यादव वार्ड पंच सुभाष चंद यादव वार्ड पंच सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur