Hindi News / General News / जरूरतमंदों की भोजन व्यवस्था में गुल्लक किया भेंट

जरूरतमंदों की भोजन व्यवस्था में गुल्लक किया भेंट

कुल राशि 850 रुपए की सहायता दी

श्रीमाधोपुर, [अमरचंद शर्मा ] कस्बे के निकटवर्ती गांव कंचनपुर के सरपंच द्वारा चलाई गई मुहिम कोई परिवार भूखा न सोएं के तहत मदद करने में अब गांव के बच्चे भी पीछे नहीं है। गांव के महावीर मिश्रा कि पुत्री मुस्कान शर्मा व पुत्र युवराज व निशांत ने अपने गुल्लक सरपंच सुनील जांगिड़ को भेट किए।सरपंच जांगिड़ ने बताया कि गांव के जरूरतमंदों के लिए बैंक में खाता खुलवाकर भामाशाओ से आर्थिक मदद ली जा रही है जिससे प्रेरित होकर गांव कंचनपुर के बच्चे मुस्कान शर्मा,युवराज,निशांत मिश्रा ने अपने गुल्लक की कुल राशि 850 रुपए सहायता के लिए भेंट किए है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur