Hindi News / General News / जरूरतमंदों को की रजाई वितरित

जरूरतमंदों को की रजाई वितरित

लियो क्लब सीकर द्वारा

सीकर, आज लियो क्लब सीकर द्वारा कच्ची बस्ती,रीको क्षेत्र इंडस्ट्री एरिया व आर.टी.ओ.कच्ची बस्ती में रजाई वितरित की गई। आई.पी. डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लियो सज्जन अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में प्यारेलाल फैनीन पूर्व सरपंच रसीदपुरा के सहयोग से 30 से अधिक रजाई वितरित की गई।कार्यक्रम संयोजक लियो अखिलेश कौशिक ने बताया लियो क्लब सीकर की ओर से चतुर्थ चरण में की गई ये पहल पूरे जनवरी माह जारी रहेगी। ठंड की अधिकता को देखते हुए अधिक से अधिक जरूरतमंदों को समय-समय पर कंबल एवं रजाई वितरित की जाएगी। इस दौरान कार्यक्रम में प्यारेलाल फैनीन, लियो विकास कुमावत, लियो सूरज अग्रवाल, लियो रोहन अग्रवाल आदि मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur