Hindi News / General News / जरुरतमंदो को किया वस्त्र वितरण

जरुरतमंदो को किया वस्त्र वितरण

महिला सेवा संस्था महिला सशक्तिकरण सेवा समिति द्वारा

फतेहपुर,[बाबूलाल सैनी ] कस्बे की एकमात्र महिला सेवा संस्था महिला सशक्तिकरण सेवा समिति द्वारा रविवार को जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क वस्त्रो का वितरण किया। संस्था की संरक्षिका मीनाक्षी पाराशर ने बताया समिति की महिलाओं द्वारा मोहन वाटिका के पीछे की कच्ची बस्ती के जरूरतमंद परिवारों को 500 गर्म व अन्य वस्त्र का वितरण किया। इस कार्य हेतु संस्था की सभी महिला सदस्यों ने अपना आर्थिक सहयोग किया इस अवसर पर संस्था की अध्यक्षा अनिता बियानी, सचिव विजय लक्ष्मी, कमला ढाका, सुमन बिंयला, पूनम जैन, जया, हेमलता शर्मा, दिव्या लालवानी, सुमित्रा, सरोज आदि उपस्थित रही।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur