Hindi News / General News / जरुरतमंदो को समाजसेवी पहुंचा रहे है खाद्य सामग्री

जरुरतमंदो को समाजसेवी पहुंचा रहे है खाद्य सामग्री

कांग्रेस विधायक डाँ राजकुमार शर्मा के द्वारा

चिराना,[मुकेश सैनी ] चिराना के निकटवर्ती ग्राम पंचायत बागोरिया की ढाणी में डॉ राजकुमार शर्मा की टीम के द्वारा वैश्विक कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच लॉक डाउन मे ज़िन्दगी रुक सी गयी है वही नवलगढ कांग्रेस विधायक डाँ राजकुमार शर्मा के द्वारा चलाए गए अभियान के तत्वावधान मे जरुरतमंदो को राहत स्वरुप खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है जिसका उद्देश्य कोई भी भूखा ना सोयेगा। इसी के तहत ग्राम पंचायत बागोरिया की ढाणी, चिराना आदि मे आसपास के जरुरतमंदो को विधायक के कार्यकर्ताओं द्वारा राशन सामग्री घर घर पहुंचाई जा रही है व कोरोना से बचने कि सावधानी व उपचार बता कर जागरुक किया जा रहा हैं और लॉक डाउन की पालना करते हुए घर मे ही रहने का निवेदन किया जा रहा है। इस मौके पर राजकिशोर सैनी, रामचंद्र सैनी, नरेंद्र कुमार सैनी, बाबुलाल सैनी, पप्पू चौधरी, आदि लोग मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur