Hindi News / General News / जरूरतमंद लोगों को रजाई वितरित की

जरूरतमंद लोगों को रजाई वितरित की

लियो क्लब सीकर द्वारा

सीकर, आज लियो क्लब सीकर द्वारा कच्ची बस्ती,आर.टी.ओ ऑफिस के पास में रजाई वितरित की गई।| लियो क्लब अध्यक्ष लियो मेघा अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में प्यारेलाल फैनीन पूर्व सरपंच रशीदपुरा के आर्थिक सहयोग द्वारा 50 से अधिक रजाई वितरित की गई।कार्यक्रम संयोजिका लियो सारिका कुमावत ने बताया लियो क्लब सीकर की ओर से प्रथम चरण में की गई ये पहल पूरे दिसंबर व जनवरी, माह जारी रहेगी।ठंड की अधिकता को देखते हुए अधिक से अधिक जरूरतमंदों को समय-समय पर कंबल एवं रजाई वितरित की जाएगी| इस दौरान कार्यक्रम में आई.पी.डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लियो सज्जन अग्रवाल, लियो अखिलेश कौशिक,प्यारेलाल फैनीन,लियो पूजा चौधरी,लियो जितेंद्र खेतान, लियो सूरज अग्रवाल,कमल आदि मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur