Hindi News / General News / जय कुमार शर्मा पुनः बने लायंस क्लब रतनगढ़ वेस्ट के अध्यक्ष

जय कुमार शर्मा पुनः बने लायंस क्लब रतनगढ़ वेस्ट के अध्यक्ष

सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए आयोजित बैठक में

रतनगढ़,[सुभाष प्रजापत] स्थानीय कांनजी गेस्ट हाउस में लायंस क्लब रतनगढ़ वेस्ट का वार्षिक चुनाव आयोजित किया गया। जिसमें वर्ष 2020-2021 के लिए क्लब की वर्तमान कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से आगामी 1 वर्ष के लिए पुन चयनित किया गया। चुनाव संयोजक सुखदेव साखोलिया ने बताया कि लॉक डाउन के चलते सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सभी सदस्यों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए आयोजित बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों तथा इंटरनेट ऑनलाइन माध्यम से कुछ साथियों ने वोट कर वर्तमान कार्यकारिणी के पक्ष में सर्वसम्मति से जय कुमार शर्मा को एक बार पुनः अध्यक्ष, एडवोकेट संजय कटारिया को सचिव व संजय मुरारका को कोषाध्यक्ष के लिए चयनित किया गया। क्लब के सभी सदस्यों ने वर्तमान कार्यकारिणी से संतुष्टता जाहिर करते हुए आगामी 1 वर्ष के लिए क्लब का कार्यभार जय कुमार शर्मा के नेतृत्व में वर्तमान क्लब कार्यकारणी को सौंपा गया। क्लब अध्यक्ष जय कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यकारिणी के विस्तार व अन्य पदों की नियुक्ति जल्द ही की जाएगी। नवनियुक्त सदस्यों ने क्लब का आभार जताया और आश्वस्त किया कि क्लब के सभी सदस्य इस वर्ष और अधिक मेहनत कर सेवा कार्य में लगे रहेंगे। बैठक में चन्द्र प्रकाश हरितवाल, डॉक्टर एम जी गुप्ता, ओम प्रकाश शर्मा, सांवरमल भूण, प्रदीप धर्ड, हर्ष यादव, भीमराज प्रजापत, रजनीकांत धर्ड, गोविंद सोनी, अशोक सांखला, उपस्थित थे तथा क्लब के अन्य सदस्यों ने फोन पर व इंटरनेट के जरिए अपनी राय व मत का प्रयोग किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur