Hindi News / General News / जिला कलक्टर ने जारी की एडवायजरी

जिला कलक्टर ने जारी की एडवायजरी

रमजान माह के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान रखते हुए

चूरू, जिला कलक्टर संदेश नायक, सभापति पायल सैनी ने मंगलवार को रमजान माह के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान रखते हुए एडवायजरी जारी की। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ.एफ.एफ गौरी ने बताया कि एडवायजरी में मुस्लिम समुदाय से अपील की गई है कि वे 25 अप्रैल से शुरू रमजान माह में भारत सरकार, राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 के संबंध में जारी एडवायजरी का अक्षरशः पालन करते हुए रोजा रखें। जिला कलक्टर ने कहा है कि मुस्लिम समुदाय रोजा रखने के साथ विभिन्न नमाज के समय कोविड-19 के नियमों की पालना करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र फौजदार भी उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur