Hindi News / General News / जिला कलक्टर संदेश नायक ने लिखा पत्र

जिला कलक्टर संदेश नायक ने लिखा पत्र

रोमानिया में फंसे मजदूरों की वतन वापसी के लिए

चूरू, रोमानिया में फंसे सुजानगढ़ के तीन पीड़ित मजदूरों की वतन वापसी के लिए जिला कलक्टर संदेश नायक ने ओवरसीज प्लेसमेंट ब्यूरो के सलाहकार बी.के. भार्गव को पत्र लिखकर आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा है। जिला कलक्टर के पत्र के मुताबिक, सुजानगढ़ के प्रगति नगर निवासी इंद्रचंद ने एफआईआर दर्ज करवाई है कि सुजानगढ़ के रामेंद्र गहलोत, पंकज जांगिड़ व विकास सैनी सुजानगढ़ निवासी विनोद गहलोत के बहकावे में आकर विदेश जाने के नाम पर फ्रॉड के शिकार हुए हैं। तीनों पीड़ितों को रोमानिया से स्वदेश वापस बुलाने के लिए अनुरोध किया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur