Hindi News / General News / जिला कलक्टर संदेश नायक सहित कोरोना यौद्धाओ का किया सम्मान

जिला कलक्टर संदेश नायक सहित कोरोना यौद्धाओ का किया सम्मान

प्रयागनाथ आश्रम की ओर से

चूरू, अखिल भारतीय जीव रक्षा विश्नोई सभा एवं अखिल भारतीय संत समिति शाखा राजस्थान, प्रयागनाथ आश्रम की ओर से जिला कलक्टर संदेश नायक सहित विभिन्न कोरोना यौद्धाओ का सम्मान किया गया। इसी सिलसिले में आज बुधवार को प्रयागनाथ आश्रम के महंत शिवनाथ महाराज ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिला कलक्टर संदेश नायक को कोरोना यौद्धा सम्मान पत्र भेंट किया। इस दौरान उन्होंने संस्था एवं आश्रम की ओर से की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी, जिसकी जिला कलक्टर ने सराहना की। महंत शिवनाथ ने बताया कि कोरोना महामारी के समय उत्कृष्ट सेवा से मानवता की मिसाल पेश करने वाले कोरोना यौद्धाओ को उनकी ओर से सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में उन्होंने महंत शिवनाथ महाराज ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक कुमार अजय, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुनील जांदू, ब्लड बैंक प्रभारी सुभाष धायल, आरजे ब्लड हेल्पलाइन के जिला अध्यक्ष अमजद तुगलक आदि का सम्मान किया। इस दौरान पवन जाजम, सुरेश सहल महावीर झिकनाड़िया, इंदरचंद जांगिड़, किशोर सैनी, किशन चौधरी भी उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur