Hindi News / General News / जिले के दो और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव

जिले के दो और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव

मेडिकल कॉलेज से प्राप्त जांच रिपोर्ट के अनुसार

चूरू, जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज से प्राप्त जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले के दो और व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि सरदारशहर का एक 44 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया है जो मुंबई-बीकानेर ट्रेन के जरिए आया था। यह संस्थागत क्वारंटाइन में था। इसी प्रकार एक रतनगढ़ का एक 43 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, वह भी मुंबई से रतनगढ़ के पूर्व में पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों के साथ ही आया था। उसे आने के साथ ही होम क्वारंटीन कर दिया गया था।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur