Hindi News / General News / जिले की प्रवेश सीमा पर संभाला मोर्चा कोरोना योद्धा डॉ विक्रम सिंह ने

जिले की प्रवेश सीमा पर संभाला मोर्चा कोरोना योद्धा डॉ विक्रम सिंह ने

राजकीय औषधालय बीबासर मे है कार्यरत

झुंझुनू, कोरोना वाइरस संक्रमण से बचाव व रोकथाम के लिए शासन प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहे हैं। अलग अलग विभागों में कार्यरत अधिकारी कर्मचारी साथ साथ मिलकर जन सामान्य में कोरोना से बचाव व रोकथाम के लिए प्रयासरत है, इसी क्रम में राजकीय आयुर्वेद औषधालय बीबासर, झुन्झुनू में कार्यरत डॉ विक्रम सिंह, निवासी सालम का बास जो फिलहाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीबासर के अधीन आने वाले 10-12 गांवो में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ बाहर से आने वाले लोगो के स्वास्थ्य की जांच, स्वास्थ्य टीमो द्वारा स्कैनिंग कार्य, कभी झुन्झुनू जिले के सीकर जिले से प्रवेश सीमा पर बाहर से आने वाले यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच कर रहे है । इनकी पत्नी प्रज्ञा जो शिक्षा विभाग में है वर्तमान में नागौर जिले में कोरोना बचाव कार्य मे लगी हुई है। पिछले एक महीने से घर नही जा पाए है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur