Hindi News / General News / जिले में आज गुरूवार को मिले तीन पॉजिटिव मरीजों का बीडीके अस्पताल में उपचार शुरू

जिले में आज गुरूवार को मिले तीन पॉजिटिव मरीजों का बीडीके अस्पताल में उपचार शुरू

जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई 35

झुंझुनू, कोरोना वायरस के तीन नए पॉजिटिव केस सामने आने के बाद अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या जिले में 35 हो गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि आज गुरूवार को मिले तीन पॉजिटिव जिले के गुढागौडजी कस्बे के रहने वाले है। जो कोरोना संक्रमण स्टेज के केसेज है। सीएमएचओ ने बताया कि पहले इलाज के लिए कोरोना पॉजिटिव मरीजो को जयपुर एसएमएस अस्तपाल भेजा जाता था परन्तु आज गुरूवार से यह सुविधा जिला मुख्यालय स्थित बीडीके अस्पताल में भी शुरू हो गई है। इन तीनों पॉजिटिव केसो को बीडीके अस्पताल में ही भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur