Hindi News / General News / जिले में कोरोना वायरस का 37 वां मरीज आया सामने

जिले में कोरोना वायरस का 37 वां मरीज आया सामने

पॉजिटिव मरीजों में से 21 मरीज उपचार के बाद हुए ठीक

झुंझुनू, जिले में आज रविवार को एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिलने से जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 37 हो चुकी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि यह महिला गुढा की 52 वर्षीय महिला है, जिसे उपचार के लिए बीडीके अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। दूतड ने बताया कि इस महिला का बेटा पहले से ही कोरोना पॉजिटिव है। इस महिला की 7 अप्रेल को जांच की गई थी, जिसकी 13 अप्रेल को आई रिपोर्ट नगेटिव पाई गई थी। इस दौरान घर में अन्य व्यक्ति पॉजिटिव पाये जाने पर उक्त महिला की पुनः जांच की गई, जिसकी रिपोर्ट आज रविवार को आई जिसमें यह कोरोना पॉजिटिव पाई गई। यह पहले से ही नवलगढ़ स्थित आईसोलेशन वार्ड में भर्ती थी। जिले में अब तक पॉजिटिव मरीजों में से 21 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur