मंडावा [ सूर्यप्रकाश लाहोरा ] भाजपा के नव निर्वाचित विधायक नरेन्द्र कुमार ने कहा है कि उनकी जीत का श्रेय भाजपाईयों को है। जिन्होने समर्पित होकर मुझे जिताने के लिए कार्य किया उन्होने जीत के लिए प्रधानमंत्री की छवि की भी तारीफ की इसके लिए वे जनता के आभारी रहेगे । वे आज गुरुवार को कस्बे के वार्ड न० सात में वार्डवासियो की ओर से अपने अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे i उन्होने कहा कि लोकतन्त्र में जनता का जनादेश सर्वोपरि होता है। भाजपा को लोकतान्त्रिक मूल्यो और संस्थाओ पर पूरा भरोसा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुरडाराम मरोठिया ने की। मड़ावा व्यापार मण्डल अध्यक्ष रामस्वरूप चौपदार, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष विजेद्र सैनी, पालिका उपाध्यक्ष छोटेलाल सैनी, मंडावा जीएसएस अध्यक्ष नारायण कुमावत, पार्षद बनवारीलाल सैनी, आदि मंचासीन अतिथियों ने भी विचार व्यक्त किए । मंच का संचालन राजेश रणजीरोत ने किया i बाद में विधायक को फलों से भी तोलकर स्वागत भी किया गया । अन्त में राधेश्याम सैनी ने सभी का आभार जताया।
Hindi News / General News / जीत का श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं को है – नरेन्द्र कुमार
जीत का श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं को है – नरेन्द्र कुमार



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।