Hindi News / General News / ज्वैलर्स की दुकान पर दिनदहाड़े बंदूकों की नोक पर लूट

ज्वैलर्स की दुकान पर दिनदहाड़े बंदूकों की नोक पर लूट

नीमकाथाना डीवाईएसपी रामवतार सोनी के भाई की डावर ज्वैलर्स की दुकान पर

नीमकाथाना, शेखावाटी में बदमाशों के हौसले अपने पुरे परवान पर है। झुंझुनू के ज्वैलर जतिन सोनी का परिवार अभी तक न्याय की आश लगाए बैठा है लोगो के जहन में अभी इस दुखदाई घटना की यादे फीकी ही नहीं पड़ी थी कि आज शुक्रवार को नीमकाथाना कस्बे के वार्ड नंबर 9 शाहपुरा रोड़ स्थित आदर्श कॉलोनी में नीमकाथाना डीवाईएसपी रामवतार सोनी के भाई की डावर ज्वैलर्स की दुकान पर दिनदहाड़े दो बाइकों पर सवार 4 चार लुटेरों ने बंदूकों की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने वारदात के बाद तीन हवाई फायर भी किए। जाते समय दुकान पर बैठे द्वारकाप्रसाद सोनी को घायल भी कर दिया। कॉलोनी वासियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर एएसपी दिनेश अग्रवाल सहित पुलिस का भारी जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी करवाई है। तमाशबीनों ने बताया है कि बदमाश रेसिंग बाइको पर सवार होकर आए थे। सभी हथियारों से लेस होकर वारदात को अंजाम दिया है। घायल द्वारकाप्रसाद सोनी ने बताया कि मैं दुकान पर बैठा था इस दौरान दो बाईकों पर चार युवक जो काले रंग के कपड़े पहने हुए थे चारों युवकों ने मुंह पर पट्टा बांध रखा था। चारों युवकों के पास हाथों में हथियार थे। बदमाशों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूटकर ले गए। एएसपी दिनेश अग्रवाल ने बताया कि मामले को लेकर चार एसएचओं की टीम बनाई गई हैं जो शहर के चारों तरफ नाकाबंदी करके बदमाशों को पकडऩे के लिए प्रयास कर रही हैं। वहीं मौके पर डॉग स्क्वायड व एसएफएल टीम को बुलाकर मौका मुआयना करवाया जा रहा हैं। एक बाईक का नम्बर भी पता चल गया हैं जिसके आधार पर आरोपियों की तलाश जारी हैं। इस दौरान कॉलोनियोवासियों में दहशत का माहौल बन गया। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur