Hindi News / General News / झुझार सिंह पार्क में प्रतिमा स्थापना दिवस समारोह का आयोजन

झुझार सिंह पार्क में प्रतिमा स्थापना दिवस समारोह का आयोजन

वीरवर झुझार सिंह संस्थान की ओर से

झुंझुनूं, वीरवर झुझार सिंह संस्थान की ओर से शनिवार को झुझार सिंह पार्क में प्रतिमा स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद नरेन्द्र कुमार खीचड़ व झुंझुनूं विधायक बिजेन्द्र ओला थे जबकि अध्यक्षता सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनियां ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरपरिषद् सभापति प्रतिनिधि तैयब अली, ताराचंद गुप्ता, कृष्ण गावडिय़ा, वीरेन्द्र डारा, कर्नल नारायण सिंह जानूं, मेवासिंह बोला, विजयगोपाल, डा हनुमान प्रसाद थे। मुख्य अतिथि ने किसानों की समस्या व नेहरा पहाड़ को पर्यटक स्थल बनवाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष बजरंगलाल नेहरा व सचिव भींवाराम को पुन: निर्वाचित कर कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम में अनेक लोग मौजुद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur