Hindi News / General News / झुंझुनूं एकेडमी के फिट इंडिया ‘‘फिटनेस मंत्र’’ के पोस्टर का विमोचन

झुंझुनूं एकेडमी के फिट इंडिया ‘‘फिटनेस मंत्र’’ के पोस्टर का विमोचन

जिला कलेक्टर ने किया

झुंझुनू,आज जिलाधीश कार्यालय में फिट सीबीएसई स्कूल झुंझुनूं एकेडमी के ‘‘फिटनेस मंत्र’’ के पोस्टर का विमोचन माननीय जिला कलेक्टर  रवि जैन द्वारा किया गया।  इस अवसर पर  जिला कलेक्टर ने जिले वासियों से मैराथन में सक्रिय रूप से भाग लेने हेतु अपील की। झुंझुनूं जिले के समस्त बच्चों, युवाओं बुजुर्गोँ, महिलाओं एवं पुरूषों का आह्ववान करते हुए जैन ने कहा कि इस  मैराथन में मैं स्वयं भी भाग लूंगा। जैन ने कहा कि स्वस्थ तन होगा तो स्वस्थ मन होगा। उन्होंनें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की बात कही। इस अवसर पर जीवेम चेयरमैन डॉ दिलीप मोदी, इन्फ्रा एवं प्लानिंग डाईरेक्टर आकाश मोदी, जीवेम छात्रावास निदेशक कुरड़ाराम धींवा तथा विज्डम सिटी प्रधानाचार्य डॉ रविशंकर शर्मा, ज्ञानकुटीर एकेडमिक डाईरेक्टर दीपेन्द्र शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि सीबीएसई द्वारा सर्वप्रथम झुंझुनूं एकेडमी को फिट स्कूल का प्रमाण पत्र मिलना जिले के गौरव की बात है।  जैन ने झुंझुनूं एकेडमी प्रबंधन, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur