Hindi News / General News / झुंझुनू भाजपा की टीम मांवडिया हुई तैयार

झुंझुनू भाजपा की टीम मांवडिया हुई तैयार

आज शनिवार को भाजपा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पवन मांवडिया ने अपनी जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। यही वह टीम होगी जो नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाना मुमकिन करेगी, ऐसी चर्चाएं भी शुरू हो चुकी है। जिला कार्यकारिणी में 8 जिला उपाध्यक्ष बनाए गए हैं जिनमें कैलाश मेघवाल, अशोक सिंह बड़ागांव, मदन लाल सैनी गोठड़ा, रतन सिंह तवर बुहाना, अरुणा सिहाग, सुभाष स्वामी, सोमवीर लांबा, राकेश पाटन हैं। वहीं 4 जिला महामंत्री बनाए गए हैं राजेंद्र सिंह भाम्बू, विकास शर्मा, अमर सिंह तवर, योगेंद्र मिश्रा। इसके साथ ही 8 जिला मंत्री भी बनाए गए हैं जिनमें है शीश राम राजोरिया, नीता यादव, सुनील लांबा, सुरेंद्र सोनी, हवा सिंह गुर्जर, महावीर सिंह, देवी सिंह, रोहिताश खेदड़। कमल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है इसके अलावा बुधराम सैनी को कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है तथा कार्यकारिणी में दो प्रवक्ता कमल कांत शर्मा व संजय मोरवाल को भी शामिल किया गया है। कार्यकारणी में 24 पदाधिकारी, 70 कार्यकारिणी सदस्य, तथा 15 विशेष आमंत्रित सदस्य घोषित किए गए हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur