Hindi News / General News / झुंझुनू कांग्रेस के कद्दावर नेता एम डी चोपदार कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष घोषित

झुंझुनू कांग्रेस के कद्दावर नेता एम डी चोपदार कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष घोषित

झुंझुनू जिले के कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता एंव राजस्थान कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव एम डी चोपदार को गुरूवार सायं जिला कांग्रेस कमेटी झुन्झुनू का जिला उपाघ्यक्ष घोषित किया गया। चोपदार ने सर्वप्रथम कांग्रेस उपाध्यक्ष बनने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्य्ाक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्राी अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्राी सचिन पायलट, राष्ट्रीय प्रभारी अविनाश पांडे, राजस्थान प्रभारी काजी निजामुदीन को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने जिला कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री एवं खेतड़ी विधायक डॉ. जितेन्द्र सिंह का आभार व्यक्त किया। चोपदार के उपाध्यक्ष की घोषणा के बाद सोशल मीडिया एवं उनके निवास स्थल पर उनके शुभ चिन्तकों द्वारा बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। शुभ चिन्तकों ने चोपदार को कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हाईकमान का आभार व्यक्त किया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur