झुंझुनू नगर परिषद के कांग्रेसी पार्षदों ने एकजुट होकर कल सोमवार को झुंझुनू नगर परिषद के सभापति वह नगर परिषद आयुक्त के खिलाफ जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है और भ्रष्टाचार निरोधक विभाग में मुकदमा दर्ज करवाने की अपील भी की है। नगर परिषद के काग्रेस के प्रतिपक्ष नेता जुल्फिकार के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि नगर परिषद में सभापति व आयुक्त इन के अलावा किसी भी कमरे में एयर कंडीशन नहीं लगा सकते ऐसा नियम है मगर नगर परिषद सभापति व आयुक्त ने एकराय होकर सभी अधिकारी व कर्मचारियों के कमरे में एयर कंडीशन लगाया है। एयर कंडीशन की खरीद-फरोख्त में भ्रष्टाचारी कर कमीशन खोरी भी इन लोगों ने की है जिसकी जांच करवाने की मांग भी कांग्रेसी पार्षदों ने की है। वहीं कांग्रेसी पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर परिषद क्षेत्र में अवैध तरीके से किए जा रहे काम व कृषि भूमि में जारी प्लाटिंग में भी नगर परिषद आयुक्त और सभापति राजस्व को करोड़ों का चूना लगा चुके हैं जिनकी जांच करना भी अनिवार्य है। इन सब बातों को लेकर सभी पार्षदों ने भ्रष्टाचार निरोधक विभाग में भी मुकदमा दर्ज करवाने की जिला कलेक्टर से अपील की है।
Hindi News / General News / झुंझुनू कांग्रेस पार्षदों ने नगर परिषद के सभापति व आयुक्त पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
झुंझुनू कांग्रेस पार्षदों ने नगर परिषद के सभापति व आयुक्त पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।