झुंझुनू जिला कलेक्टर रवि जैन ने जब से पदभार ग्रहण किया है तब से लगातार जिले में दौरे कर रहे है साथ ही विकास कार्यो की गुणवत्ता की भी जाँच परख कर रहे है। इसी क्रम में जिला कलेक्टर रवि जैन ने आज झुंझुनू शहर में हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। वहीं झुंझुनू के मंडावा मोड़ के पास बने फुटपाथ का दूसरी बार जिला कलेक्टर रवि जैन ने निरीक्षण किया है और नगर परिषद के अधिकारियों को मंडावा मोड़ पर बने फुटपाथ को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए हैं। मंडावा मोड़ की फुटपाथ के पास में बना नाला रोड के बीच में होने से जहां मंडावा मोड़ पर ट्रैफिक की व्यवस्था हमेशा गड़बड़ाई रहती है वहीं आमजन को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पीरू सिंह सर्किल व स्टेशन रोड के ऊपर रोड के पास बन रहे नाले का भी जिला कलेक्टर ने निरीक्षण किया और अधिकारियों को नाले में गुणवत्ता का सामान लगाने के दिशा-निर्देश भी दिए। वहीं जिला कलेक्टर ने शहर के पास रिको सर्किल से आगे एक डैम भी बनाने की बात कही ताकि शहर में तेज अगर बारिश हो तो कुछ समय के लिए पानी वहां पर संग्रहण भी किया जा सके। जिस प्रकार से जिला कलेक्टर ग्राउंड वर्क कर रहे है उसे देखकर सहज ही उनके कार्यशील होने का अंदाजा लगाया जा सकता है।
Hindi News / General News / झुंझुनू जिला कलेक्टर रवि जैन मिशन सुपरविज़न पर
झुंझुनू जिला कलेक्टर रवि जैन मिशन सुपरविज़न पर



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।