जिला कलेक्टर रवि जैन ने कलेक्टर निवास व कलेक्टे्रट पर और एडीएम राजेन्द्र अग्रवाल ने अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर डिफेन्स स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रगान किया। जिला कलक्टर ने कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित समारोह में, राजकीय सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान करने वाले 17 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। इनमें सहायक लेखाधिकारी ग्रेड प्रथम राजेन्द्र प्रसाद दूलड़, सहायक प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट विनोद कुमार मीणा, वरिष्ठ सहायक कोष कार्यालय रीना, एसीपी कार्यालय के सूचना सहायक दीपक चौधरी, राजेश जांगिड़, राजकुमार भास्कर तथा सुरेश कुमार, भू-अभिलेख निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद, आरपीजी मलसीसर पंकज बैरासिया, आरपीजी सूरजगढ़ नंदलाल नेहरा, आरपीजी बुहाना मनीष कुमार यादव, आरपीजी नवलगढ़ विजेन्द्र चेनवाल, आरपीजी उदपुरवाटी रामनिवास सर्वा, पटवारी बगड़ शीशराम पटवारी, पटवारी भू-अभिलेख प्रमिला, सहायक कर्मचारी कलेक्ट्रेट शिवदत चाहर व सहायक कर्मचारी रसद विभाग पवन कुमार शामिल हैं। राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र चढ़ाकर जिले के शहीद जवानों को नमन किया। इस दौरान जिला कलक्टर रवि जैन, पुलिस अधीक्षक गौरव यादव, एडीएम राजेन्द्र अग्रवाल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सुनील दत उपस्थित थे।
Hindi News / General News / झुंझुनू जिला कलेक्टर रवि जैन ने किया ध्वजारोहण
झुंझुनू जिला कलेक्टर रवि जैन ने किया ध्वजारोहण


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


