Hindi News / General News / झुंन्झुनू जिला मुख्यालय पर कल भाजपा करेगी उपवास

झुंन्झुनू जिला मुख्यालय पर कल भाजपा करेगी उपवास

17 दिसम्बर को कांग्रेस के खिलाफ जारी करेंगी आरोप पत्र

झुंझुनू, भारतीय जनता पार्टी कल सोमवार 16 दिसम्बर को कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों, बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था के खिलाफ एवं सरकार के नाकाम एक वर्ष पूर्ण होने पर जिला मुख्यालय पर अम्बेडकर पार्क कलेक्ट्रेट सर्किल पर सुबह 10:30 बजे सांकेतिक उपवास करेगी। भाजपा के जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा एवं संजय मोरवाल ने बताया कि भाजपा के पदाधिकारी, सांसद,पूर्व सासंद, विधायक, पूर्व विधायक,प्रधान, उप प्रधान,उप प्रमुख,सरपंच,पूर्व जिलाध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, पंचायत चुनाव के सम्भाग प्रभारी, जिला प्रभारी, पंचायत समिति प्रभारी सहित पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया के नेतृत्व में सांकेतिक उपवास करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री अभिषेक मटोरिया एवं प्रदेश प्रवक्ता ओम शारस्वत भी विशेष रूप से उपस्थित रहेगें। उन्होंने बताया कि 17 दिसम्बर को कांग्रेस सरकार की भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, बाल तस्करी, आर्थिक आपातकाल एवं कांग्रेस द्वारा किये गये बेरोजगार नौजवानों, किसानों से किये गये वादे को पूर्ण न करने पर कांग्रेस सरकार के 52 सप्ताह पूर्ण होने पर उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी 52 आरोपों के साथ एक ‘‘आरोप पत्र’’ जारी करेंगी। इसी दिन जिले के सभी पंचायत समिति मुख्यालयों पर भाजपा द्वारा 365 मीटर पैदल मार्च करके सरकार की नाकामीयों को आम जनता के बीच जाकर जानकारी देंगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur