Hindi News / General News / झुंझुनू जिले में एक साथ आए 7 पॉजिटिव केस

झुंझुनू जिले में एक साथ आए 7 पॉजिटिव केस

एक मरीज की हो चुकी है कल मौत

झुंझुनू, जिले में आज गुरूवार को एक साथ कोरोना वायरस के 7 पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिले का आकडा 109 हो चुका है। सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि इन 7 में से 5 व्यक्ति मुम्बई से तथा 2 जयपुर से आए है, इनमे से दो पौंख के, दो झुंझुनू शहर के, एक-एक रघुनाथपुरा, चंवरा, जयपहाडी के रहने वाले है। इनकी सैम्पलिंग की गई, जिसकी आज सुबह रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनका अब बीडीके अस्पताल में उपचार किया जाएगा। वहीं एक 47 वर्षीय युवक की कल कोरोना से मौत हो गई थी। सीएमएचओ डॉ छोटे लाल गुर्जर ने बताया कि कल जिस व्यक्ति की कोरोना के कारण मौत हुई है वह बचपन से ही एपिलेप्सी का रोगी था । वहीं जिले में कोरोना पॉजिटिव के 47 मरीजों को स्वस्थ करके छुट्टी भी दे दी गई है । गुर्जर ने बताया कि जिले के सभी चैक पोस्टों पर मेडिकल स्टाफ की ओर से आने वाले प्रवासियों की मेडिकल जार्च की जाती है, संदिग्ध व्यक्तियों की सैम्पलिंग की जा रही है। अब तक जिले में उपचार के बाद 73 लोगों को पॉजिटिव से वापस नगेटिव कर दिया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur