Hindi News / General News / झुंझुनू जिले में कांग्रेस मस्त भाजपा पस्त

झुंझुनू जिले में कांग्रेस मस्त भाजपा पस्त

नगर परिषद में शिकारी खुद शिकार हो गया

झुंझुनू नगर परिषद की सभापति की कुर्सी पर हुई नगमा बानो आसीन

बिसाऊ में कांग्रेस के मुश्ताक अली बने अध्यक्ष

पिलानी में कांग्रेस के हीरालाल बने अध्यक्ष

झुंझुनू नगर परिषद के लिए आज सभापति के लिए मतदान हुआ जिसमें कांग्रेस की नगमा बानो ने कुल 60 में से 53 मत प्राप्त कर सभापति की कुर्सी पर कब्जा किया। वही 10 सीट जीतने वाली भाजपा अपने कुनबे को भी नहीं संभाल पाई और भाजपा को सिर्फ 6 वोट मिले, वही एक वोट निरस्त हो गया। झुंझुनू नगर परिषद के सभापति के चुनाव का जो परिणाम आया है उसके बाद आज पदमश्री शीशराम ओला की झलक बृजेंद्र ओला में देखने को मिली। यह बृजेंद्र ओला की कूटनीति और राजनीतिक सूझबूझ का ही परिणाम है जिसके चलते उन्होंने जो भाजपा कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग की बात कर रही थी उसको घुटनों पर बल लाते हुए सिर्फ छह की संख्या तक समेट दिया। अभी तक हुए चुनावों में फ्रंट पर खेलनेवाली भाजपा अपने दस सदस्यों को भी एकजुट नहीं रख पाई और ऐसा लगा कि अपने चार सदस्यों को ढूंढ़ती ही रह जाएगी। यह चुनाव अपने आप में ऐतिहासिक साबित होगा। सबसे कम उम्र की युवा एवं पहली बार अल्पसंख्यक वर्ग की महिला की इसमें ताजपोशी हुई है। वही लोगो को यह कयास लगाते हुए भी देखा गया कि यह कांग्रेस की जीत है या भाजपा पिछले पांच साल के कार्यकाल का जनता ने भाजपा को तोहफा दिया है। वही संस्कारी कुनबे की पार्टी भाजपा की यह करारी हार तो है ही साथ ही आमतौर पर शांत रहने व दिखाई देने वाले विधायक बृजेन्द्र ओला की इसमें राजनीतिक साख भी मजबूत हुई है। इससे इनका राजनीतिक कद तो बढ़ा है ही साथ ही मंत्रिमंडल में अभी तक जिले कोई प्रतिनिधित्व नहीं मिला है, इस रेस में भी बृजेन्द्र ओला को काफी आगे ला दिया है। वही निकाय चुनावों में भाजपा नाथहीन की स्थिति में नजर आई। वही क्रॉस वोटिंग के चर्चाओं के बाद आज का परिणाम आने पर भाजपा को देखकर ऐसा लगा कि शिकारी खुद यहाँ शिकार हो गया। वही झुंझुनू जिले की बिसाऊ नगर पालिका में कांग्रेस के मुस्ताक अली 25 में से 19 मत हासिल कर कर अध्यक्ष बने जबकि भाजपा प्रत्याशी को 6 वोट मिले। वही पिलानी नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस के हीरा लाल नायक ने 19 मत प्राप्त कर अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्ज़ा किया। भाजपा प्रत्याशी को 16 मत मिले।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur