झुंझुनू के आबूसर ग्रामीण हॉट में जिला उद्योग केंद्र की ओर से हस्तशिल्प पर्यटन मेले का शुभारम्भ हुआ। झुंझुनू सांसद संतोष अहलावत ने पर्यटन मेले का उद्घाटन किया। इस पर्यटन मेले में देश के कोने-कोने के हस्तशिल्प कला के उत्पादों की दुकानें सजाई गई है वहीं मेले में प्रतिदिन खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी और रोजाना शाम मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। उद्घाटन के अवसर पर स्कूली छात्राओं ने राजस्थानी वेशभूषाओं से सजकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। उद्घाटन के बाद सांसद संतोष अहलावत व नगर परिषद सभापति सुदेश अहलावत ने मेले में सजी दुकानों का अवलोकन किया और दुकानदारों से हस्तशिल्प कला के बारे में जानकारियां भी ली। वहीं सांसद ने कहा कि ऐसे मेले के आयोजन से राजस्थान की संस्कृति जिंदा रहती है और ऐसे मेलों में देश के कोने कोने की जो हस्तशिल्प कला है जो हम अलग-अलग राज्यों में जाकर नहीं ले सकते वह यहां पर एक ही छत के नीचे आपको उपलब्ध होगी। वहीं सांसद संतोष अहलावत ने लोगों से और किसानों से अपील भी की कि ऐसे मेलों में आकर फायदा उठाएं और जो प्रदर्शनी आयोजित की गई है जिसमें हस्तशिल्प से लेकर इसरो तक की प्रदर्शनी लगाई गई है और किसानों के उपयोग में आने वाली सभी प्रदर्शनी को प्रदर्शित किया गया है। वही छोटे लघु उद्योग जो खत्म होने की कगार पर हैं ऐसे लघु उद्योगों को भी ऐसे ऐसे मेला में आकर जिंदा रखने का काम हम लोग कर सकते हैं वहीं मेले में आए हुए कलाकार छात्रा ने बताया कि पर्यटन मेले में आकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है और वह मेले का खूब आनंद ले रहे हैं।
Hindi News / General News / झुंझुनू के आबूसर गांव में हुआ हस्तशिल्प पर्यटन मेले का आगाज
झुंझुनू के आबूसर गांव में हुआ हस्तशिल्प पर्यटन मेले का आगाज


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


