जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे हर पार्टी लोकसभा चुनाव को लेकर चुस्त और दुरुस्त नजर आने लग गई है इसी के चलते कांग्रेस सरकार के उद्योग मंत्री व झुंझुनू प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीणा ने आज झुंझुनू के नर्मदा भवन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की लोकसभा चुनाव को लेकर रायशुमारी की एक बैठक की। बैठक में मंत्री परसादी लाल मीणा ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से जिले का फीडबैक लिया और लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की बैठक में चर्चा के दौरान कई समर्थक अपने पसंद के नेताओं के लिए जिंदाबाद के जैसे नारे भी लगाने लग गए जिससे परसादी लाल मीणा थोड़े से खफा भी नजर आए। तो वही परसादी लाल मीणा ने समर्थकों से कहा कि हम सिर्फ यहां राय जानने के लिए बैठक कर रहे हैं फैसला आलाकमान को करना है। वहीं परसादी लाल मीणा ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर आज जो बैठक की जा रही है और आने वाले कुछ दिनों में और भी बैठकों का दौर जारी रहेगा और उसके बाद लोकसभा चुनाव में एक मजबूत उम्मीदवार को मैदान में उतारा जाएगा। वहीं परसादी लाल मीणा ने कहा कि जिस तरीके से राजस्थान में कांग्रेस ने अपनी सरकार बनाई है उसी तरीके से केंद्र में भी कांग्रेस सरकार बनाकर ही दम लेगी इस अवसर पर झुंझुनू कांग्रेस के जिला अध्यक्ष व खेतड़ी विधायक डॉ जितेंद्र सिंह, झुंझुनू जिला प्रमुख सुमन रायला, कांग्रेस के पूर्व पीसीसी अध्यक्ष डॉक्टर चंद्रभान भी मौजूद थे। वहीं अगर बात करें जिले में और कांग्रेसी विधायकों की तो वर्तमान के कांग्रेस के जो विधायक हैं उनमें से डॉ जितेंद्र सिंह के अलावा कोई भी विधायक बैठक में नजर नहीं आया इस पर पत्रकारों के सवाल पर परसादी लाल मीणा ने कहा कि अभी बैठकों का दौर जारी है जरूरी नहीं की हर बैठक में हर विधायक मौजूद रहे।
Hindi News / General News / झुंझुनू के प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीणा ने बजाया लोकसभा चुनाव का बिगुल
झुंझुनू के प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीणा ने बजाया लोकसभा चुनाव का बिगुल



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।