राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर प्रवासी भारतीय केन्द्र, नई दिल्ली में गुरूवार को आयोजित कार्यक्रम में झुन्झुनूं जिले को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर राष्ट्रीय स्तर पर लगातार तीसरे वर्ष सम्मानित किया गया। झुन्झुनूं जिले को इस वर्ष पीसीपीएनडीटी एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर झुन्झुनूं जिला कलक्टर रवि जैन एवं पूर्व जिला कलक्टर दिनेश कुमार यादव को महिला एवं बाल विकास मंत्री, भारत सरकार मेनका गांधी एवं महिला एवं बाल विकास विभाग राज्य मंत्री विरेन्द्र सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय राकेश श्रीवास्तव एवं संयुक्त सचिव, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय मोसेस चलाई भी उपस्थित थे।
Hindi News / General News / झुंझुनूं को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में मिला सम्मान
झुंझुनूं को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में मिला सम्मान


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


