Hindi News / General News / झुंझुनू लोकसभा क्षेत्र से अल्पसंख्यक को उम्मीदवार बनाने की मांग

झुंझुनू लोकसभा क्षेत्र से अल्पसंख्यक को उम्मीदवार बनाने की मांग

आज झुंझुनू के एक निजी रेस्टोरेंट में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव शब्बीर हुसैन खान एक् प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि आने वाले लोकसभा चुनाव में वह भी लोकसभा के लिए अपनी उम्मीदवारी जताएंगे। शब्बीर खान ने जानकारी देते हुए पत्रकारों को बताया कि झुंझुनू लोकसभा से पहले भी अल्पसंख्यक समाज के कैप्टन अयूब खान दो बार लोकसभा से सांसद रहे चुके हैं उसके बाद से किसी भी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में अल्पसंख्यक समाज के किसी भी उम्मीदवार को टिकट नहीं दी मगर इस बार लोकसभा चुनावों के लिए वो उम्मीदवारी जता कर चुनाव लड़ सकते हैं। पत्रकारों के सवाल पर प्रदेश महासचिव शब्बीर हुसैन खान ने कहा कि अगर आलाकमान टिकट नहीं देते हैं तो पार्टी के निर्देश पर पार्टी के लिए काम करते रहेंगे इस वक्त शब्बीर हुसैन खान कांग्रेस पार्टी की तरफ से बाड़मेर के प्रभारी भी हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur